logo

जेल में बह रही शिक्षा की बयार, स्कूलों की तरह ही सज रही पाठशाला

बाल_सुधार.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

रांची के डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में अब कैदियों को शिक्षा दी जा रही है। इन बाल कैदियों को सुरक्षकर्मी ही शिक्षित कर रहे हैं। सैफ कमांडेंट कर्नल जेके सिंह की नेतृत्व में किशोरों को पढ़ाया जा रहा है। बाल  बंदियों को जुर्म की दुनिया से बाहर निकालने के लिए शिक्षा एक बेहतर माध्यम है। इसलिए पढ़ाई शुरू कर दी गई है। नॉर्मल स्कूल की तरह ही जेल में भी क्लास लग रही है। बिल्कुल उसी तरह से रूटीन फॉलो करवाया जा रहा है। सुरक्षाकर्मी 2-2 घंटे की क्लास ले रहे हैं।

बाद कैदी पहले नहा-धोकर हॉल पहुंचते है इसके बाद प्रार्थना होती है। फिर सबजेक्ट वाइज पढ़ाई शुरू होती है। कर्नल जेके सिंह ने इस अच्छे कार्य का बीड़ा उठाया है। 12 बाल सुधार गृह में 6 की जिम्मेदारी जेके सिंह को ही दी गई है। दरअसल बाल कैदी ही चाहते थे कि वह अपनी पढ़ाई फिर से शुरू कर सकें, ताकि जब वह बाहर आए तो अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रख सकें। कैदियों को पेन,कॉपी, किताब आदि पढ़ाई से जुड़ी सामाग्री दी गई है। बच्चे मन लगाकर पढ़ रहे हैं। जुर्म की दुनिया से बाहर आना बहुत मुश्किल होता है खासकर जो बचपन में इस दुनिया में रम गये हों। ऐसे में शिक्षा ही एकमात्र उपाय है जिससे इन बाल कैदियों का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है। इस काम के लिए सैफ जवानों की भी तैनाती की जाएगी।